खबरबेरमो विधायक व सुप्रसिद्ध मजदूर नेता राजेंद्र सिंह नहीं रहे, दिल्ली के...
spot_img

बेरमो विधायक व सुप्रसिद्ध मजदूर नेता राजेंद्र सिंह नहीं रहे, दिल्ली के फोर्टीज अस्पताल में ली अंतिम सांस

राशिफल

जमशेदपुर : बेरमो के मौजूदा विधायक और राज्य के सुप्रसिद्ध मजदूर नेता राजेंद्र सिंह का रविवार को निधन हो गया. दिल्ली के फोर्टीज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. राजेंद्र सिंह लंग्स में इंफेक्शन से पीड़ित थे. उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली फोर्टीस अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. बिहार स्थित गया जिला के बैरवां गांव में जन्मे स्व राजेंद्र सिंह बेरमो से छह बार विधायक रहे. वहीं अविभाजित बिहार व झारखंड में भी मंत्री के पद पर रहे. राजेंद्र सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव थे. वहीं मजदूरों के मसीहा राजेंद्र सिंह का जमशेदपुर से भी खासा जुड़ाव रहा. वह टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रहे वहीं उनके निधन के बाद से अब टाटा कमिंस यूनियन के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है. इन कंपनियों के अलावा वह अनेक कंपनियों व खदानों के श्रमिक यूनियनों से जुड़े रहे. रविवार की शाम अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि की.

कल बेरमो लाया जायेगा पार्थिव शरीर
स्व राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीब सोमवार की सुबह 4 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से दिल्ली लाया जायेगा. सोमवार को बेरमो पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. मंगलवार की सुबह 11:00 बजे बेरमो में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा.

2005 में सर्वश्रेष्ठ विधायक
स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड व अविभाजित बिहार में मंत्री भी रहे. वह कभी भी विवादों में नहीं रहे. वह झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे, वहीं वर्ष 2005 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान भी प्रप्ता हुआ था. स्व राजेंद्र सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में एक बड़ी क्षति महसूस की जा रही है. उनके निधन पर राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पक्ष व विपक्ष के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए राज्य की राजनीति व मजदूरों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading