जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की ओर से रविवार को गोविंदपुर मंडल के विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण सह पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, अर्जुन कुमार, आशीष राय, अरुण सिंह, मुकेश ठाकुर, सरोज बागाची, आकाश झा, मुन्ना सिंह, शिव कुशवाहा, अजय गुप्ता, सोमनाथ, मनोज, गोविन्द ठाकुर समेत अन्यल लोग शामिल हुए. इस दौरान गोविंदपुर हॉल्ट, बाड़ीगोड़ा सामुदायिक स्कूल परिसर, बामनगोड़ा काली मंदिर परिसर तथा गदड़ा गांधी मैदान में वृक्षारोपण किया गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]