जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अन्तर्गत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. इसके लिये दूसरे चरण में कुल 852 चयनित लाभार्थी का आवास आवंटन जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जमशेदपुर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर में सुबह 11 बजे रैंडमाइजेशन इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से किया गया. इसमें दिव्यांगजन 17 वरिष्ठ नागरिक 52 को भूतल में तथा समान्य वर्ग में 783 लाभुकों को प्रथम से आठवें तल्ला में आवास आवंटित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद जमशेदपुर विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के प्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय के नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, पीएमएवाइ-यू विशेषज्ञ, सभी सहायक, सभी कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य उपस्थित हुए.