खबरjamshedpur ramnavami : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर ने विभिन्न घाटों पर...
spot_img

jamshedpur ramnavami : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर ने विभिन्न घाटों पर दी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, विभिन्न अखाड़ा समिति के सहयोग हेतु घाटों पर मुस्तैद रहेंगे केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी

राशिफल

जमशेदपुर : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर द्वारा रामनवमी महोत्सव संपन्न कराने हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा को सहयोग करने हेतु विभिन्न नदी घाटों पर समिति के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है. केंद्रीय रामनवमी समिति, जमशेदपुर के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. ज्ञात हो केंद्रीय समिति के पदाधिकारी अंतिम विसर्जन तक घाटों पर मुस्तैद रहते हैं और अखाड़ा समिति के सहयोग हेतु पूरी तरह से सक्रिय और सेवा में तत्पर रहते हैं.(नीचे भी पढ़े)

इसी क्रम में सबको अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है. इसमें साकची स्वर्णरेखा घाटमें रामबाबू सिंह ,अशोक सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, नंदलाल सिंह, अर्जुन शर्मा, भुयाडीह पांडेय घाट में नंद जी सिंह, शंभू मुखी, ओमयो ओझा, अशोक पांडे, रवि भुइयां, नया पुल घाट में अभिषेक कुमार मनीष, मनवीर सिंह, विजय वर्धा, किशोर साहू, कदमा सती घाट में दिवाकर सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पी एस माथुर, बिष्टुपुर बोधन वाला घाट में धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, बागबेड़ा बडौदा घाट में परमात्मा मिश्रा, शिवशंकर सिंह, सपन कुमार, जितेंद्र यादव शामिल थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading