जादूगोड़ा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जादूगोड़ा मंडल अंतर्गत 26 बूथ का सम्मेलन आगामी रविवार को माटीगोडा स्थित अग्रसेन भवन में रखा गया है. इधर कार्यक्रम की सफलता को लेकर जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण अपनी पूरी टीम के साथ तैयारी में जुट गए है. इस बाबत जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण ने कहा कि आगामी रविवार को होने वाली इस बूथ सम्मेलन में जादूगोड़ा भाजपा मंडल क्षेत्र के सभी 26 बूथ अध्यक्ष समेत मंडल के सात मोर्चा मसलन किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा, युवा मोर्चा समेत मंडल पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख को आमंत्रित किया गया. सांसद विद्युत महतो इस कार्यक्रम के खास मेहमान होगे.