चाकुलिया : पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार महा सप्तमी के दिन चाकुलिया प्रखंड के तुलसीबनी शिवराम आश्रम पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने आश्रम परिसर का अवलोकन भी किया। ज्ञात हो की इस आश्रम में मां दुर्गा की भव्य मंदिर है। यहां पर पूरी रीति रिवाज और सादगी पूर्ण ढंग से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। आश्रम कमेटी के सदस्यों ने डॉ अजय कुमार से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। अवसर पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि वे अपने स्तर से यहां पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे। अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, सुभाष महतो,संजय महतो,ठाकुर दास दियासी,प्रणव बेरा,भागवत सोरेन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष समीर दास समेत अन्य उपस्थित थे।