चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी से सटे दिशोम जाहेर गाढ़ परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को मंत्री चंपई सोरेन और विधायक समीर महंती ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आदिबासी संस्कृति की संरक्षण के लिए जाहेर गाढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास आज किया गया। कहा कि हेमंत सरकार गठन होते ही देशभर में कोरोना महामारी फैलने से राज्य में विकास कार्य प्रभावित हुआ। कोरोना काल में भी हेमंत सरकार ने बेहतर कार्य किया। लोगों को हर संभव सहयोग किया।देढ़ वर्ष तक सरकार कोरोना से लड़ा और अब सरकार विकास करने का काम सरकार कर रही है। सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम कर लोगों की समस्या से अवगत होकर सरकार ने समस्याओं का समाधान किया।कहा कि हेमंत सरकार की कार्यशैली से बोखलाकर आज बिपक्षी दल सरकार के उपर झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं आने वाले चुनाव में क्षेत्र के जनता उन्हें जबाव देगी। श्री सोरेन ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,समाज के युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करे। (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कहा कि जिस लक्ष्य को लेकर झारखंड राज्य अलग किया उस सपने को हेमंत सरकार सकार करने का काम कर रही है। 20 वर्ष अलग राज्य बनने के बाद हेमंत सरकार ने झारखंडियों के संस्कृति को संरक्षण करने का काम कर रही है। विपक्षी दल सत्ता में आने के बाद झारखंड के खनीज संपदा को लुटने का काम किया है।हेमंत सरकार शहीद और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही है।हेमंत सरकार ने सरना धर्म कोड को पास किया,10 रूपए में गरीबों को धोती और साड़ी उपलब्ध कराया, सरकार ने हर गरीब को पेंशन और राशन कार्ड देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पैट्रोल की मुल्य वृद्धि से जनता त्रस्त है,राज्य के लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने सब्सिडी देने के अलावे कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित की है। विधायक ने मंत्री से मांग किया कि नागानल कॉलोनी में रह रहे भूमी हिन परिवार को भूमी बंदोबस्ती करने की दिशा में पहल करने की मांग की है। समारोह के पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने पं रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जाहेर गाढ़ कमेटी द्वारा मंत्री का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रशाद, घनश्याम महतो,डमन माझी,टुलु साव,जिप सदस्य धरित्री महतो, मुखिया फुलमनी मुर्मू,शिवचरण हांसदा, साहेब राम मांडी,धनंजय करुणामय,गौतम दास,श्याम मांडी,राधानाथ मुर्मू,राजा बारिक,समीर दास, राकेश महंती, गणेश दत्त, श्रीनाथ मुर्मू, विशाल बारिक,महेश्वर मल्लिक, समेत अन्य उपस्थित थे।