चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली गांव में आयोजित मुर्गा पाड़ा में नगर पंचायत के बीड़ी बस्ती का निवासी राजेश जोंको मुर्गा लड़ाने के क्रम में मुर्गा के पैर में बंधा (कांत) चाकू लगने से घायल हो गया। घायल राजेश जोंको को अन्य लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सा कर्मियों ने उसके पैर में तीन टांका लगाया है। राजेश जोंको ने बताया कि वह घर से मुर्गा लेकर मुर्गा पाड़ा में मुर्गा लड़ाने गया था। मुर्गा लड़ाने के क्रम में एक मुर्गा उड़कर उसके पैर पर गिरा। मुर्गा के पैर में बंधा कांत लगने से वह घायल हो गया।