खबरjamshedpur-rural- सांसद विद्युत वरण महतो ने चाकुलिया व डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने...
spot_img

jamshedpur-rural- सांसद विद्युत वरण महतो ने चाकुलिया व डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा में राम मंदिर निर्माण के लिए किया राशि संग्रह

राशिफल

चाकुलिया : राम मंदिर निर्माण के लिए रविवार की साम जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में घूमकर और समाज सेवियों के पास जाकर राशि संग्रह किया. मौके पर सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में लोगों से राशि संग्रह करने का काम पार्टी और संघ के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत आज चाकुलिया में भी राम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह किया गया. मौके पर पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा,जिप सदस्य जगन्नाथ महतो,लक्ष्मीनारायण दास,हरी साधन मल्लिक, चंदन महतो, मनोरंजन महतो, त्रिलोचन राणा, सुरेश सिंह, छोटु महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
भजन- कीर्तन के साथ डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए किया धन संग्रह

बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में राम भक्तों ने बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर गांव में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भजन-कीर्तन करते हुए धन संग्रह किया. युवाओं में राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान में खासा उत्साह देखने को मिला वही ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर राम मंदिर निर्माण के लिए राशि दी. डॉ गोस्वामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं. भारतीय संस्कृति के महानायक हैं. युगों-युगों से श्री राम आर्यावत के आदर्श हैं.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने से चिर- प्रतिक्षित जन आकांक्षाएं पूरी होंगी. धन संग्रह अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भाजपा नेता निर्मल मुर्मू, गणेश हांसदा, पीजूस प्रधान, अरूण साव, लखन घोष, यादव पात्र, महेन्द्र राणा, राखोहरी मुखी , सौरव घोष, संतु घोष, सुजीत नायक, रिंका नायक, सूर्य मुर्मू, सुभाष नायक, मानिक दास, रसानंद नायक, संदीप दण्डपाट, कृष्ण नायक, लालटू नायक, बिरेन नायक, टिंकू पाल समेत अन्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading