खबरJamshedpur : तीन कोरोना योद्धाओं ने किया प्लाज्मा दान
spot_img

Jamshedpur : तीन कोरोना योद्धाओं ने किया प्लाज्मा दान

राशिफल

जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान को कोरोना विजेता योद्धाओं का साथ लगातार मिल रहा है, जिसके कारण वर्तमान समय में कोविड-19 से प्रभावित लोगों को कॉन्वॉल्सेन्ट प्लाज्मा उपलब्ध कराया रहा है। आज तीन योद्धाओं, जिसमें शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. अमिताभ चटर्जी ने पांचवी बार, सौरभ कुमार झा, पंकज कुमार ने कोरोना पीड़ित लोगों की जीवन रक्षा के लिए कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा का दान किया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, जिला प्लाज्मा डोनेशन नोडल पदाधिकारी परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह उपस्थित थें। उन्होने सभी प्लाज्मा दाताओं को स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनका आभार जताया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading