खबरJharkhand loksabha election candidate : रांची से कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की...
spot_img

Jharkhand loksabha election candidate : रांची से कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की बेटी को बनाया प्रत्याशी, गोड्डा से दीपिका पांडेय का पत्ता कटा, प्रदीप यादव को बनाया प्रत्याशी

राशिफल

नयी दिल्ली/रांची: कांग्रेस ने झारखंड में बड़ी उलट फेर की है, कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडे सिंह का नाम फाइनल किया था. लेकिन अब उन्हें बदल दिया गया है. अब उनके बदले पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची लोकसभा सीट से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया गया है. यह फैसला रविवार को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली के ठीक बाद लिया गया है. वैसे पार्टी ने यह फैसला तब लिया है जब दीपिका का भारी विरोध हो रहा था.(नीचे भी पढ़े)

वहीं पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है. इस तरह इंडिया गठबंधन ने झारखंड के 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है. अब सबकी निगाहें जमशेदपुर सीट पर है, कि यहां से किसकी उम्मीदवारी तय होती है. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश के 9 सीट पर अपने प्रत्याशियों की नामों की घोषणा की है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading