चाईबासा : कोराना काल में कोविड़-19 जैसी महामारी में फ्रंट लाईन में आकर कार्य करने वाले जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ ही मानकी मुण्डाओं को भी मुफ्त में कोविड 19 का वेक्सीन देने का कार्य बुधवार से सदर अस्पताल चाईबासा में शुरू हुआ। फ्रंट लाईन वर्करों को वेक्सीन देने के अभियान की शुरुआत जिला उपायुक्त अरवा राज कमल और पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा को वेक्सीन लगा कर की गयी। इस दौरान जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में प्रभारी अपर उपायुक्त एजाज अनवर, सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों ने भी वेक्सीन ली। (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान उपायुक्त अरवा राज कमल ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौरान फ्रंट लाईन में कार्य करने वाले कर्मचारियो व पदाधिकारियो तथा अधिकारियों को कोविड-19 का वेक्सीन देने के कार्य की शुरुआत मुझे और पुलिस अधीक्षक को देकर गई है। साथ ही सभी वरीय पदाधिकारी व कनीय कर्मचारियों को भी एक श्रेणी में लाकर वेक्सीन देने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त अरवा राज कमल ने कहा कि जिले के लिए सबसे गर्व कि बात है कि सरकार के द्वारा मानकी मुणाडाओं को भी फ्रंट लाईन के वर्कर की श्रेणी में लाया गया है और उन्हें भी मुफ्त में वेक्सीन दी जायेगी। उन्हों ने बताया कि जिले में अब तक फ्रंट लाईन के वर्कर में छोटे बड़े पांच हजार कर्मचारियों और पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गयी है। साथ ही राजस्व ग्राम जैसे प्रखंड व अंचल कार्यालय क्षेत्र में भी फ्रंट लाईन में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन दी जायेगी। यह आंकड़ा पांच हजार से सात हजार तक बढ़ सकता है। उपायुक्त अरवा राज कमल ने कहा कि पहले चरण में सभी सिविल सर्जन और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों को वेक्सीन दी गई है। (नीचे भी पढ़ें)
साथ उन्होंने यह अपील की कि स्वास्थय विभाग के जो कर्मचारी या पदाधिकारी वेक्सीन नहीं ले सके हैं वे वेक्सीन ले लें। वैसे दो हजार से अधिक स्वास्थय विभाग के लोगों को वेक्सीन दी जा चुकी है। उन्होनें कहा कि इस वेक्सीन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। बल्की कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए फायदेमंद है। आज हमारे देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा करने के साथ-साथ सरकार पर भी भरोस करना होगा और वेक्सीन लेने में लोगों को आगे आना चाहिए, क्योंकि सरकार जनता की सुरक्षा चाहती है। साथ ही यह भी कहा गया कि देश में अब तक 40 लाख लोगों को वेक्सीन दिया गया है। लेकिन किसी तरह की कोई शिकायत नहीं सुनने को मिली है। वैज्ञानिकों नें पूरी तरह शोध करके सुरक्षित वेक्सीन तैयार किया है। वहीं पुलिस कप्तान अजय लिण्डा ने भी वेक्सीन लेने के बाद आम जनता और सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुआ कहा कि कोविड जैसी महामारी से लड़ने के लिए वेक्सीन लेना बेहद जरूरी है। क्योंकि आने वाले समय में कोरोना क्या रूप लेगा यह कहना मुश्किल है। इसलिए वेक्सीन लें और अपने आप को सुरक्षित रखें।