चाईबासा : कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के उपरांत सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत महिला शनिवार को स्वस्थ होकर अपने घर को चली गयी. अस्पताल में स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दी गयी. इस दौरान उपस्थित जिले के आला अधिकारियों ने ताली बजा कर महिला का अभिनंदन किया. साथ ही उपहार भेंट किये.
डिस्चार्ज होने के समय जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामनाओं के साथ आवश्यक सामग्री एवं नवजात बच्चे के लिए जॉनसन बेबी किट भेंट किये.
[metaslider id=15963 cssclass=””]