जमशेदपुर : इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 व 23 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा. अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा और श्रमिकों की वर्तमान स्थिति एवं मजदूरों की समस्याओं के हल पर मंथन होगा. अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि होंगे. जबकि पूरे देश से करीब 4500 डेलीगेट, दूसरे देशों के अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठनों (आइएलओ) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. शहर से झारखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष, गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज कुमार, आरआर दुबे, पवन कुमार सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार शर्मा, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, नितेश राज सहित यूनियन के 90 मेंबर, टिनप्लेट, वायर प्रोडक्ट, जेम्को, टाटा पावर, टीएसपीडीएल, टाटा ब्लू स्कोप यूनियन सहित जमशेदपुर के यूनियनों के प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल होंगे. सोमवार को कई नेता दिल्ली रवाना हो गये, जबकि कई मंगलवार की सुबह दिल्ली रवाना होंगे.





