जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने अपनी कमेटी का विस्तार कर दिया है. इसके तहत संजय कुमार सिंह को एक बार फिर से महामंत्री बनाया गया है. वहीं, कोषाध्यक्ष राव सुरेंद्र कुमार को बनाया गया है. उपाध्यक्ष के पद पर डॉ एम राघवैया, अशोक सिंह, डॉ आरसी कावंटिया, चंद्रप्रकाश सिंह, आर चंद्रशेखरन, कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, जी सत्यजीत रेड्डी बनाये गये है. (नीचे भी पढ़े)
वरीय सचिव के पद पर मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु को बनाया गया है. इसके अलावा सचिव के पद पर कांग्रेस के जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, आर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी के पद पर देविका सिह और टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह को बनाया गया है.











