रामगोपाल जेना चक्रधरपुर:उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देशानुसार अवैध बालू उठाव एवं परिवहन रोकथाम के लिए चक्रधरपुर सोनुआ-गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर 13 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर के द्वारा जांच कर बिना चालान परिवहन के लिए अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर एंव 2 हाईवा को जब्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)

उक्त गाड़ियां चक्रधरपुर अनुमंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्र से अवैध बालू उठाव कर चक्रधरपुर सोनुआ -गोईलकेरा मुख्य मार्ग पर बिना खनन ट्रांसपोर्ट चालान के अवैध तरिके से बालू का परिवहन कर रही थी. अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर एवं 2हाईवा को जब्त कर सोनुआ थाना को सौंपा गया एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु जिला खनन विभाग को सूचना दे दी गई है.




