
जमशेदपुरः तार कंपनी यूनियन आफिस में रविवार को ई सीरीज मजदूरों की एक बैठक हुई. इस बैठक में सभी मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि सबसे पहले ग्रेड रिवीजन इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. ग्रेड रिवीजन के बारे में बात करने पर यूनियन के लोग कहते है कि ग्रेड रिवीजन हो जाता लेकिन कोरोना के कारण यह नहीं हो पाया है. हम लोगों का भी ध्यान ग्रेड रिवीजन पर है. कोरोना कार्यकाल परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी जिसके कारण ग्रेड रिवीजन नहीं हो पाया. (नीचे भी पढ़े)
कुछ स्वार्थी लोग अपना हित साधने केलिए चुनाव कराना चाह रहे है. मजदूरो ने आरोप लगाया कि इन नेताओं के कारण ही ग्रेड रिवीजन नहीं हुआ है. ग्रेड रिवीजन नहीं होने से कर्मचारियों को काफी नुकासन हो रहा है. जैसे ग्रेड का कार्यकाल बढ़ाना, टुकड़ों में ग्रेड करना, ट्रेनिंग पीरियड बढ़ाना, इंसुरेंस एक लाख करना, 9 महीना सीनियरिटी में नुकसान उठाना पड़ रहा है. कर्मचारियों को कहना है कि इस बार चुनाव मे हम मजदूर विरोधी लोगों को सबक सिखाएंगे. सभी मजदूरों ने एक स्वर मे कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे यूनियन प्रेसिडेंट से सभी लोग मुलाकात करेंगे और वस्तुस्थिति से अवगत कराएगे. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुख्य रुप से दीना नायक,बीरेंदर, संतोष प्रसाद, सतीष, श्रीधर ,रवि शंकर,राकेश ठाकुर ,सोनू ,राज झा ,कपिल,विकाश पटेल,कमलेश कुमार, गोपाल, कामलपाल,धनंजय, मनीष कुमार,और भी बहुत सारे वर्कर्स मौजूद थे.












