
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक गुरु नानक मध्य विद्यालय की शिक्षिका कमलजीत कौर को सुखद भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।
कमलजीत कौर विद्यालय परिवार में कुछ गिने-चुने शिक्षकों में शामिल है जिन्होंने 41 साल से ज्यादा समय का योगदान विद्यालय को दिया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरजीत सिंह ने उनकी दीर्घ कालीन सेवा, समर्पण, लगन, मेहनत का जिक्र करते हुए अन्य के लिए उनके जीवन को बहुत ही प्रेरक बताया। सालों पहले रिटायर हो चुकी शिक्षिकाओं एवं वर्तमान स्टाफ ने उनके साथ बिताए गए सुखद पल को भी याद किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
1937 में स्थापित इस विद्यालय कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू महासचिव दलबीर सिंह अजीत सिंह गंभीर सुखविंदर सिंह राजू आदि ने कहा कि कोरोना काल में विद्यालय परिवार से तीन शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं और भविष्य में समारोह आयोजित कर इन्हें प्रबंधन की ओर से विदाई दी जाएगी।
प्रधान के अनुसार विद्यालय के सफल संचालन के लिए इनकी मार्गदर्शन की जरूरत है।
इस मौके पर उच्च एवं मध्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।












