
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास बुधवार की सुबह बालू लदा डंपर (जेएचO5बीएस2996) अनियंत्रित होकर पलट गया. वही डंपर के मालिक दिलीप कुमार साहू ने बताया कि डंपर पुरुलिया से बालू लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच टर्निंग पर एक बाइक सामने आ गई जिससे अचानक ड्राइवर को ब्रेक लगाना पड़ा. ब्रेक लगाते ही डंपर पलट गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हैं और जांच में जुटी है. दुर्घटना में कोई हताहत नहीं है. वही ड्राइवर और खलासी भी सुरक्षित है.



