
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मोदी पार्क के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक एक महिला और उसके पति की पिटाई करने लगा. वह दंपति के साथ गली गलौज भी कर रहा था. इधर घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भिड़ लग गई. युवक भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई. पीछे पीछे पीड़िता भी अपने पति के साथ थाने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि वह न्यू कपाली बस्ती की रहने वाली है और कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई है. आज शाम वह अपने पति के साथ घूमने निकली थी तभी उसका पूर्व प्रेमी वहां पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. उसने बताया कि प्रेमी ने फेसबुक पर उसकी तस्वीर डालकर भी गलत गलत कॉमेंट लिख है. इसके पूर्व भी वह कई बार धमकी भी दे चुका है. इधर पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.












