
जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माघ शुक्ल पक्ष के अवसर पर 7 फरवरी (रविवार) को बागबेड़ा के बड़ौदा घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी. बड़ौदा घाट से कलश यात्रा हरहरगुटू जय माता दी आवास तक निकाली जाएगी. इसकी जानकारी संस्था के संस्थापक भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परमहंस ने दी. उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के दौरान कोरोना से बचाव के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा. कार्यक्रम को दौरान सभी भक्तों से सुबह 9 बजे माता के दरबार में उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया गया है. कार्यक्रम के दौरान अमावश्या के अवसर पर 13 फरवरी शनिवार से अति उत्तम शक्ति परिवार की ओर से माता के दरबार में जगत पुत्री राजे राजेश्वरी, राज कुमारी मां अति उत्तमेश्वरी का 13 दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ भी किया जाएगा.





