
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर चिलगू के पास गुरुवार की दोपहर यात्रियों से भरी एक पैसेंजर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद ऑटो सवार दोनों बच्चे ऑटो के नीचे दब गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा किया गया और बच्चों को निकालकर सभी घायलों को इलाज से लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आया है. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घायलों में चांडिल निवासी जोसनी मोदक, कालीपद मोदक, मदन मोदक औऱ एक महिला के अलावा चालक शामिल है. स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो के आगे एक कुत्ता आ गया था जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई.






