
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने टाटा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर रोगियों के साथ विश्व कैंसर दिवस मनाया. इस अवसर पर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. सभी रोगियों के साथ क्लब के सदस्यों ने समय बिताया और उनके स्वाथ्य में सुधार लाने के लिए बहुत सारे नुस्खे बताये. साथ ही स्वाथ्य को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में फल व हरी सब्जियों का सेवन करने के लिए सलाह दी गयी. इसके साथ ही सभी मरीजों को हॉर्लिक्स पाउडर, डेटॉल साबुन एमटीएमएच में भर्ती 70 रोगियों को दिया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एमटाएनएच की निदेशक डॉ सुजाता मित्रा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया. इसमें क्लब की अध्यक्ष निभा मिश्रा, उर्वशी वर्मा,पुरवी घोष और रचना बैद्यानि कार्यक्रम में उपस्थित थीं.





