
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी शिक्षण संस्थान में 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम एवं हषोल्लास के साथ मनाया गया। हरीश कुमार, प्रबंधक एकाउंट, को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जिनके हाथों झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के पश्चात उपस्थित सभी प्रशिक्षकों ने राष्ट्र गान गाया। समारोह में मुख्य अतिथि ने भारत के गणतांत्रिक व्यवस्था एवं संविधान पर प्रकाश डालते हुए बीते वर्षों में देश के उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। संस्थान के प्राचार्य सतीश जोशी ने भी इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया व गणतंत्र के महत्व को समझाने का प्रयत्न किया। कार्यक्रम के संयोजक अजित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ अनिल जावेली, रमेश राय, मंजुला, अयान भट्टाचार्य, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, प्रीति, राजीव रंजन, दीपक सरकार, हिरेश, पंकज कुमार, मंज़र खान, बीपी आचार्य, पंकज गुप्ता, नेहा सिंह, शिल्पा गुप्ता, वीणा सिंह, ज्योति, इतिश्री, स्नेहा, मुनमुन, मनीषा कुमारी आशीष, इजाज ,श्वेतराज, राकेश, पार्थ,रवि,सहित प्रतिष्ठान के कुछ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।






