जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 निवासी ओम प्रकाश सिंह (43) की सड़क हादसे में बीती देर रात मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजन धमेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 11.30 से 12 बजे के बीच वे आदित्यपुर में मेडिकल दुकान को बंद कर बागबेड़ा अपने घर लौट रहे थे. वहीं रोड नंबर 6 में मुड़ते समय उनकी बाइक स्किट कर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

परिजन उन्हें टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है. फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.




