बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत के कुलियंक गांव के हरि मंडप के समीप 15वें वित्त से लगाया गया सोलर युक्त पानी टंकी और जिला परिषद निधि से बना सोलर युक्त पानी टंकी विगत तीन-चार माह से ठप है. मजबूरन यहां के लोगों को चापाकल के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल से पानी निकालने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले तीन चार माह से पानी टंकी खराब है और उसमें पानी नहीं चढ़ रहा है. महिलाओं का कहना है कि सुबह पानी से काम शुरू होता है और रात पानी के साथ काम समाप्त होता है. कहा की उनके समक्ष पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी है.ग्रामीण पशुपति जाना ने बताया कि चापाकल से बहुत देर से पानी निकल रहा है. पीने का पानी, घरेलू कार्यों और मवेशियों की देखभाल में भारी कठिनाई हो रही है.ग्रामीण अजित नायक ने बताया कि यह समस्या पिछले तीन चार माह से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है. (नीचे भी पढ़े)
गांव के ग्रामीण पानी की परेशानी से जूझ रहे हैं. यह जलमीनार जिला परिषद निधि से 1 साल पूर्व स्थापित हुआ था. ग्रामीणों ने पंचायत के जनप्रतिनिधि से समस्या से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की थी, परंतु अबतक पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने मंगलवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर बताया कि यह समस्या पिछले महिनों से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला है. लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं. जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस चापाकल की मरम्मत करायी जाये जिससे उन्हें जल संकट से राहत मिल सके. स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और शीघ्र समाधान करें ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. इस मौके पर दिलीप विशाल, झुमा नायक, रुंम्पा जाना, सुचेता जाना,प्रतिमा जाना,रासेश्वर जाना, मधुसूदन साव, पशुपति जाना,अंजना विशाल, रामचंद्र हेंब्रम, अजित नायक समेत अन्य उपस्थित थे.




