
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के पास दिंदली रोड पर मंगलवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक तेज गति में थी और सीधे जाकर कार से टकरा गई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



