
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के होने वाले चुनाव को लेकर अब तक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसको लेकर दबाव बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है और सरकारी दबिश शुरू हो गयी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के एलडी 2 के कमेटी मेंबर सुभाष के पत्र के आलोक में राज्य के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने एक पत्र अध्यक्ष और महामंत्री को भेजा है. एलडी 2 के कमिटी मेंबर सुभाष ने रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को पत्र द्वारा अवगत कराया था कि आगामी चुनाव में चुनाव क्षेत्र में होने वाली गड़बड़ी हो सकती है. झारखंड हाईकोर्ट ने इसके लिए रजिस्ट्रार को अधिकार दिया है कि वे चुनाव पर नजर रख सकते है और कार्रवाई कर सकती है. उक्त पत्र के आलोक में रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन ने अध्यक्ष एवं महामंत्री टाटा वर्कर्स यूनियन से स्पष्टीकरण मांगा है. पिछले चुनाव में यह देखा गया कि अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा चुनाव अधिकारी को अपने प्रभाव में ले कर चुनाव क्षेत्र के निर्धारण में मनमानी कर अपने पक्ष के लोगों को जीता लेते हैं, जो कि सीधे-सीधे चुनाव परिणाम को प्रभावित करता रहा है. यह बात फिर से ना हो और यूनियन चुनाव सविधान सम्मत स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इस प्रयास में सुभाष ने रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को अवगत कराकर विधि सम्मत कदम उठाने का आग्रह किया था. पूछे जाने पर सुभाष ने बताया कि आगामी चुनाव को विधि सम्मत कराने के लिए कृत संकल्प है और हरेक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि नया संविधान बनने के बाद यह पहला चुनाव होने वाला है, जिसमें चुनाव पदाधिकारी को जीताने को लेकर दावेदारी की जा रही है, जिसके बीचोबीच यह नया मामला सामने आ गया है, जिससे हड़कंप मच गया है.




