
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित बालीगुमा के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक को टक्कर मारने के बाद कार हाइवा में जा घुसी. इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों के अलावा कार चालक को चोट आई है. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों मे बाइक सवार शुभम प्रमाणिक, बालिका प्रमाणिक और शांति राम प्रमाणिक शामिल है. वहीं कार चालक राजेश को भी चोट आई है. घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायल शांतिराम प्रमाणिक ने बताया कि वे मिर्जाडीह से बालीगुमा जा रहे थे तभी पीछे से एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हे टक्कर मार दी. भागने के क्रम में कार हाइवा में जा घुसी. उन्होंने बताया कि कार चालक नशे में धुत्त था. वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई.













