
जमशेदपुर : भाजपा कदमा मंडल के द्वारा स्थानीय बागे बस्ती में सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा के नेतृत्व एवं भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की उपस्थिति में गरीब एवं वंचित परिवार के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर रेड्डी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, मंडल उपाध्यक्ष भोला शर्मा, सुरेन्द्र राय, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, निर्दोष वर्मा, के एन ओझा, संतोष सिंह, प्रकाश कुमार, रेणु झा, खुशी ओझा, राजाराम, बिनोद रजक, मनोज कुमार सिंह, निर्मला देवी, रीना सिंह, भारती, रीना सरदार, रीता सरदार, रवि सरदार, हिंसी टुडू, राजा सरदार, राजू रजक सुखदेव शर्मा, अनिता शर्मा समेत बस्ती के कई लोग उपस्थित थे।












