जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलचक्कर के पास ट्रक ने बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार (जेएच05बीएन8675) बुजुर्ग मौके पर ही गिर गये और उसकी स्कूटी के उपर ट्रक चढ़ गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को पकड़ लिया गया. घटना में बुजुर्ग घायल हो गये है, जिसे इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग गोलमुरी गोलचक्कर से साकची की ओर जा रहे थे. जिसे ट्रक ने पीछे से ठोक दिया. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले गयी है.











