जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत बागे जमशेद के पास एक तेज रफ्तार कार खजूर के पेड़ से टकरा गई. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकराई. रविवार की दोपहर हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. न कोई घायल हुआ है. ड्राइवर भी सकुशल हैं.(नीचे भी पढ़े)
ड्राइवर दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अचानक कार पर से उनका नियंत्रण हट गया और कार पेड़ से टकरा गई. खजूर का पेड़ भी जड़ से उखड़ गया है.











