
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एमजीएम थाना अंतर्गत मुखिया डांगा के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया. इस घटना में ऑटो सवार 8 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक घायल को एचडीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है. घायलों मे यादव लाल (40), उमेश कुमार (25), महावीर (25), अर्जुन सिंह (25), पिंकू श्रीवास्तव (38), प्रमोद सिंह (22), चंद्रशेखर सिंह (44) और एक अन्य शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार सभी ईंट भट्ठा में काम करते हैं. सभी एक ऑटो मे सवार होकर भिलाई पहाड़ी स्थित ईंट भट्ठा जा रहे थे. मुखिया डांगा के पास सामने से एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में टक्कर मार दी. सभी इलाजरत हैं.














