
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास एक अज्ञात वाहन ने दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद कार तेजी से भुईयांडीह की ओर फरार हो गई. इधर घायलों को उनके साथियों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनो का इलाज चल रहा है. घायलों मे विकास मुखी और मनीष मुखी शामिल है. दोनो के सिर और पैर में गहरी चोट आई है. घायल विकास ने बताया कि वे लोग मानगो नगर निगम के अंतर्गत साफ सफाई का काम करते है. वे लोग काम कर भालूबासा हरिजन बस्ती स्थित अपने आवास जा रहे थे. बस स्टैंड के पास पीछे से एक कार ने उन्हे टक्कर मार दी. कार तेजी से भुईयांडीह की और फरार हो गया.












