जमशेदपुर : आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने अनुमंडल अधिकारी धालभूम जमशेदपुर को एक आवेदन पत्र देकर, जमशेदपुर के टेल्को थाना परिसर में आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के बैनर तले,आगामी 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन करने हेतू जानकारी दिया है एवं पर्याप्त सुरक्षा बल नियुक्त करने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि विगत 18 जनवरी 2025 को प्रदीप गुहा उर्फ छोटका एवं कुछ अन्य लोग काली मंदिर परिसर सलगाझुड़ी में टुसू मेला आयोजन करने का आदेश लेकर, मंदिर परिसर से लगभग 1000 मीटर दूर आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए एनओसी प्राप्त जमीन पर, आदिवासी आस्था का प्रतीक सरना झंडा, पूजा स्थान, पूजा स्थल की झोपड़ी, 50 हरे भरे फलदार पेड़ पौधे, को नष्ट कर उक्त स्थान पर जमीन कब्जा करने के नियत से जबरन टुसू मेला लगाने का कार्य किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी लिखित शिकायत दिनांक 19 जनवरी 2025 को राम सिंह मुंडा द्वारा टेल्को थाना में दिया गया था. लेकिन आयोजन समिति के संरक्षक प्रदीप गुहा उर्फ छोटका एवं अन्य लोग झामुमो कार्यकर्ता होने के कारण उन लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. इससे उन लोगों का मनोबल और अधिक बढ़ गया और फिर से 13 फरवरी को अस्थाई घेराबंदी को तोड़ते हुए फिर सरना झंडा को उखाड़ फेंकने का काम कराया गया. राम सिंह मुंडा ने आदिवासी सुरक्षा परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा से विचार विमर्श कर आगामी 21 फरवरी को टेल्को थाना परिसर में संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस धरना प्रदर्शन में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राम सिंह मुंडा ने कहा कि अबुआ दिशोम अबुआ राज वाली झामुमो सरकार में आदिवासी समुदाय अपना अस्तित्व और पहचान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के ही कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि एनओसी प्राप्त जमीन पर आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन का निर्माण हो तभी तो लगातार आदिवासी समुदाय के लोगों को परेशान करने का कार्य तथा कथित झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कर रहे हैं.



