जमशेदपुर: रांची स्थित रिम्स के छह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम जमशेदपुर के एमजीएम अस्तपाल का निरीक्षण पहुंची.टीम के सदस्यों ने सबसे पहले एमजीएम अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने अलग अलग विभागों को जायजा लिया. एमजीएम के आईसीयू का भी निरीक्षण किया. उपकरणों का भी जायजा लिया. स्थापित नए उपकरणों के बारे में जानकारी ली. साथ ही कमियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि कमियां तो हर जगह पर रहती है. लेकिन बड़े भाई की भूमिका में टीम के सदस्यों ने अस्पताल का जायजा लिया और कमियों के बारे में बताया तथा दूर करने की बात कही. बड़े भाई होने का फर्ज भी अदा करना रहता है. इसके लिए हम लोगों ने सलाह भी दी. टीम के सदस्यों ने बताया कि सरकारी अस्पताल का आज के दायरा में काफी बढ़ गया है. (नीचे भी पढ़े)
लोगों की बढ़ती आबादी के साथ चिकित्सकों की जबावदेही बढ़ जाती है. अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है तो लोगों की संख्या भी काफी मात्रा में बढ़ गयी है. अब तक चिकित्सकों को आपसी सामजंस्य बनाकर सेवा देनी है. सरकार की ओर से भी काफी सहयोग मिल रहा है, जिसे हमें सेवा भाव से निर्वहन करना है. इसके बाद टीम के सदस्यों ने एमजीएम के नए भवन का भी निरीक्षण किया. नए भवन में शिफ्ट हुए मरीजों के संबंध में अद्यतन जानकारी ली. वहां की कमियों के बारे में जाना और जल्द से जल्द कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया. इस छह सदस्यीय टीम में डॉ पंकज भद्र, डॉ प्रवीण , डॉ कृष्ण मुरारी. डॉ आर बेला रोज शामिल थे.



