
जमशेदपुर : कोरोना को लेकर जमशेदपुर में पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरती है. इस कड़ी में जमशेदपुर के जुगसलाई में बगैर मास्क के घुमते हुए लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा. जुगसलाई चौक बाजार से लेकर हर जगह यह अभियान चलाया गया. इसके तहत लोगों को वहां पकड़ा गया. बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क पहने हुए लड़के घुम रहे थे, जिसको लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी और सबको उठक बैठक कराया गया है. हालांकि, राज्य सरकार ने बिना मास्क वालों पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाने का प्रावधान भी किया है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यह सख्ती जरूरी है लेकिन खुद से लोगों को भी पहल करते हुए आगे आना चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर नकेल कसा जा सके.






