जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के नियमों का उल्लंघन को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में जमशेदपुर के साकची के खोसला इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर का जिला प्रशासन की ओर से औचक छापामारी की गयी. साकची मनोकामना मंदिर के सामने स्थित इस सेंटर में जेएनएसी के अधिकारियों ने धावा बोला. वहां पाया गया कि ग्राहक काफी संख्या में अंदर थे और किसी के पास मास्क तक नहीं था. इसके अलावा कर्मचारी भी मास्क नहीं पहने हुए थे. इसके बाद जेएनएसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के लिए सेंटर को सील कर दिया. जेएनएसी द्वारा यह कार्रवाई पूरे साकची एरिया में की जा रही है. कोरोना के सारे गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए यह कोशिशें शुरू की गयी है. (नीचे देखे सीलिंग की तस्वीर)












