जमशेदपुर : जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. शहर मे 188 लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी मिला कर कुल 220 अखड़ा है, जिसका विसर्जन शहर के विभिन्न नदी घाटों पर किया जाता है, वही आज जिला के डीसी अनंय मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल के साथ तमाम अधिकारियो ने नदी घाटों का निरिक्षण किया. वही जिला प्रशासन की टीम ने सभी घाटों पर बिजली, पानी और सहित साफ सफाई एवं किस प्रकार विसर्जन के दिन क्या क्या और व्यवस्था करना है, उसके बारे मे जानकारियां ली. जिला के डीसी ने कहा कि तमाम घाटों पर सभी प्रकार की व्यवस्था देखी जा रही है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसको लेकर तैयारियां की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

वही जिला के एसएसपी ने कहा कि शहर के तमाम घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है, पुलिस बल की तैनाती और उन सुविधा का ध्यान दिया जो रहा है. उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर पुलिस बल के साथ सादे लिवास मे पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसका जायजा लिया जा रहा है.











