
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला प्रशासन और नगर निकाय स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर तैयारी कर रहा है. इस कड़ी में जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम में तैयारी की जा रही है.
मानगो नगर निगम में स्वच्छ उत्सव अभियान 30 मार्च तक
राज्य शहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के दिए निर्देश के आलोक में स्वच्छता उत्सव 30 मार्च तक मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा. महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023, स्वच्छता यात्रा, जीएफसी इनफ्लुएंस नेटवर्क, स्वच्छता मशाल मार्च ,स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान के तहत व्यक्तिगत महिला उद्यमी ,स्वयं सहायता समूह ,सूक्ष्म उद्यम, स्टार्टअप, गैर सरकारी संगठन आदि भाग ले सकते हैं. कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023 के लिए कैंप कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया एवं कई आवेदन फॉर्म भरवाए गए साथ ही मास्टर ट्रेनर के लिए भी आवेदन फॉर्म भरवाया गया. इसमें विषयगत क्षेत्र सामुदायिक शौचालय के प्रबंधन ,सफाई टैंक सफाई सेवाएं ,यूज्ड और सेफ्टएज ट्रीटमेंट सुविधाएं,, नगर पालिका अवशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, प्रचार प्रसार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रशिक्षण आदि हैं. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत वार्ड वाइज 200 से अधिक मास्टर ट्रेनर बनाने का लक्ष्य है. स्वच्छता उत्सव महिलाओं को प्रमुखता देते हुए उनके द्वारा भरे आवेदन को एवं भाग लेने हेतु महिलाओं के आवेदन को विभाग भेजा जाएगा एवं चयन के उपरांत उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. इस अभियान के तहत अधिक से अधिक गली मोहल्ले नगर निगम क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाएगा एवं लोगों को जागरूक किया जाएगा. अभियान में सीओ पुष्पा टोप्पो, सीआरपी रोमानी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

जुगसलाई नगर परिषद
जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभारी सह जमशेदपुर के एसडीओ पीयूष सिन्हा के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के स्वच्छोत्सव 2023 को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के सभागार में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, एएलएफ, एसएलएफ, सीआरपी एवं कार्यलय कर्मी को जानकारी दी गई. इसमें स्वच्छोत्सव के तहत अभियान की पहल की जानकारी दी गई. इसके तहत महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता (विन्स) पुरस्कार 2023, स्वच्छता यात्रा, जीएफसी इनफ्लुएंसस, स्वच्छ मशाल मार्च और स्वच्छता शपथ आयोजित किया जायेगा. यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट थीम पर आधारित था. स्वच्छ उत्सव 30 मार्च तक चलेगा. मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी तरनीश कुमार हंस, सिटी मैनेजर राजेंद्र कुमार, लुकेश कुमार सिंह, अमृता साक्षी ,सफाई पर्यवेक्षक अजय कुमार सिंह, हसीन खान, नवीन कुमार, सहेंद्र कुमार, एनयूएलएम डिपार्टमेंट की पुष्पा तिर्की स्वयं सहायता समूह एवं स्वच्छ ब्रांड एम्बेसडर चंद्र लता जैन, जिन्नत प्रवीण, आरती कुमारी , ममता सिंह, चंचल देवी, बुच्ची देवी, संगीता सिंह, सुषमा कुमारी, मौमिता पाल, कुंतला बेहरा, अमरावती देवी एवं शाहीन मौजूद थीं.












