
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा से पिछले अक्टूबर माह में सिदगोड़ा के प्रेमी के साथ भागी युवती ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया. युवती ने अपने परिजनों पर हत्या करने और पति से अलग कर देने की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
युवती ने बताया कि वह सिदगोड़ा के रहने वाले अभिमन्यु से प्यार करती है. अभिमन्यु दुसरी जाति का है. इसीलिए उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. अक्टूबर माह में दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद उसके घर वालों ने अभिमन्यु के घर जाकर तोड़-फोड़ भी की थी और थाना में मामला भी दर्ज कराया था. युवती ने बताया कि उसने अभिमन्यु के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में शादी की है. साथ ही दोनों ने कोर्ट मैरेज भी किया है. अब उसे डर है कि कहीं उसके परिवार वाले उसे अभिमन्यु से अलग न कर दें.











