
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं योगी यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वाधान मे समरेश सिंह के नेतृत्व मे महाराष्ट्र सरकार के दमनात्मक रवैये के खिलाफ शिव सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते समरेश सिंह ने कहा की सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले मे महाराष्ट्र सरकार जिस प्रकार पक्षपात और दमनात्मक रवैये के खिलाफ पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुखर होकर दोषियों पर करवाई की मांग की उससे डरकर महाराष्ट्र सरकार के नेता संजय राउत ने हरामखोर बोला गया, उनके कार्यालय को जबरन तोड़ा गया, उनको जबरदस्ती क्वारन्टाइन किया गया, उन पर झूठा मुकदमा किया गया, इससे प्रतीत होता है की सुशांत सिंह राजपूत मामले मे कई बड़े लोग शामिल है इसलिए पूरी महाराष्ट्र सरकार जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रहीं है जिसका हम पुरजोर विरोध करते है. ज्ञात हो की इससे पहले भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा पटना के एसपी और पूरी जांच टीम को भी मुंबई मे जबरन क्वारन्टाइन कर दिया गया था. इस मौके पर मुख्य रूप से समरेश सिंह, बलदेव सिंह, अभिषेक राजपूत, राजेश चौधरी, प्रकाश दुबे, संतोष सिंह, श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह, पवन सिंह, शुभम सिंह, संदीप सिंह, विजय नाग, विशाल सिंह, संदीप सिंह, अनुराग सिंह, मुकेश सिंह, शुभम चौधरी, अनिकेत सिंह, अवधेश सिंह, राज सिंह, प्रिंस कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.








