
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को आजसू पार्टी की ओर से प्रखंड कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया गया. बोड़ाम प्रखंड में पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, धालभूमगढ़ प्रखंड में जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जमशेदपुर प्रखंड में चन्द्रगुप्त सिंह, बहरागोड़ा में फणीभूषन महतो, मुसाबनी में बुधेश्वर मुर्मू, घाटशिला में राजू कर्मकार, डुमरिया में सागेन हांसदा और पोटका प्रखंड में बुल्लू रानी सिंह सरदार के नेतृत्व में धरना दिया गया और पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपवास पर रहे. इस दौरान सभी प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम स्मार पत्र सौप पिछडो के मुद्दों से अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी पिछडों की आवाज बन गई है हक और अधिकार की लड़ाई लम्बी खिंचेगी. अत: जोरदार आंदोलन करना होगा. कन्हैया सिंह ने कहा कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है. केंद्र सरकार भी पिछडों के अधिकार के लिये कटिबद्ध है, लेकिन राज्य सरकार ने अबतक सिर्फ धोखा दिया है. चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि पिछडों के हक और अधिकार के लिए जातीय जनगणना आवश्यक है, ताकि जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी हो. धरना व उपवास में आरती सामद, सरदार, संजय सिंह, निरंजन महतो, ठाकुर दास महतो, वनविहारी महतो, श्याम कृष्ण महतो, हेमंत पाठक, राजेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, राजू कर्मकार, अमोल महतो, मनोरंजन महतो, सरोजित गोप, दिनेश गोप, दुनु गोप, मनफूल गोप, चुनू गोप, अनिल महतो, हिमांशु महतो, ठाकुर महतो, पिंटू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




