
जमशेदपुर : आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस है. इस मौके पर जमशेदपुर में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के हर वर्ग के उत्कृष्ट कार्य करनेवाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस सम्बंध में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवनाथ पॉल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव के अधिकारियों की रक्षा करना है. समाज के वैसे लोग, जो किसी न किसी रूप में मानव के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं उन्हें विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर सम्मानित किया जा रहा है. कार्यक्रम में मानगो, आजादनगर, एमजीएम और उलीडीह के थाना प्रभारियों, भूतपूर्व सैनिकों, गोताखोरों, स्नैक कैचर आदि को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर मौजूद सभी अतिथियो ने मानव अधिकारों के रक्षा का प्रण लिया.





