
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में अनियमित जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर प्रमंडल से मुलाकात कर 4 सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से आजसू जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया, कि परसुडीह इलाके के कई घरों में अभी भी पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति नहीं हो रही है, इसलिए उन इलाकों में घर-घर पाइप लाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, कई घरों में जलापूर्ति के लिए रसीद कटाने के बाद भी अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है, उन घरों में जलापूर्ति शुरू किए जाने, परसुडीह इलाके के बहुमंजिले इमारतों में पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने, परसुडीह इलाके में जलापूर्ति के लिए खोदे गए गड्ढों के बाद सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, जिसकी मरम्मत अविलंब कराए जाने की है.





