
जमशेदपुर : पूरे विश्व में ईसाई धर्मावलंबियों के द्वारा आज यानी 2 नवंबर को ऑल सोल्स डे मनाया जाता है. जमशेदपुर के बेल्डीह कब्रिस्तान में ईसाई धर्मावलंबियों ने पहुंचकर अपने पूर्वजों को याद किया. आल सोल्स डे के दिन ईसाई धर्मावलंबियों के द्वारा अपने पूर्वजों के कब्र पर फूल अर्पित कर, कैंडल जलाया गया. ईसाई धर्म में इस दिन को बेहद खास माना जाता है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
रॉनी डिकॉस्टा ने बताया कि इस दिन ईसाई धर्म के लोग अपने परिजनों, मित्रों को सम्मान और प्यार देते हुए उन्हें याद करते हैं. इस दिन परिवार के सभी लोग स्वर्गवासियों की कब्र पर कैंडल जलाकर, फूल चढ़ाते हुए उन्हें याद करते हैं. माना जाता है कि कब्र में मौजूद व्यक्ति की अच्छे गुण के लिए प्रार्थना की जाती है. गौरतलब है कि आल सोल्स डे फ्रांस की देन है जिसे 998 एडी में पहली बार मनाया गया था. धीरे-धीरे इसे विश्वभर में मनाया जाने लगा.




