जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने 20 दिसंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन गोलचक्कर के पास मोबाइल लूटने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से लूटे गये दो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. ये लोग पहले भी कई स्थानों पर लूटकांड को अंजाम दिया था. बताया जाता है कि पुलिस ने लूट के बाद टीम बनाकर जांच की, जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया.(नीचे भी पढ़े)
पकड़े गये लोगों में परसुडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर के ग्वालापट्टी के रहने वाले विकास वर्मा उर्फ चिंगड़ी, बिनोद यादव, कृष्णा पात्रो और परसुडीह बाजार समिति झारखंड नगर के रहने वाले अनिकेत स्वर्णकार शामिल है. 20 दिसंबर एक यात्री स्टेशन से बाहर आया था और उससे मोबाइल लूट लिया गया था. इस मामले में एक केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने इसका उदभेदन कर दिया है.



