जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से विश्व सिकेल सेल एनिमिया जागरुकता दिवस व विश्व सिकेल सेल एनिमिया दिवस पर 19 जून को जमशेदपुर ब्लड बैंक में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन ने अपनी सहमति प्रदान की है. 19 जून को संध्या 5 बजे कार्यक्रम में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के पदाधिकारी रेड क्रॉस सोसायटी पूर्वी सिंहभूम के सदस्य एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञातब्य हो कि सिकेल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है, जिससे प्रभावित रोगी के शरीर की रक्त कोशिकाओं का विकास सही प्रकार से नहीं हो पाने एवं उसके आकार में विकृति आने के कारण लगातार उसका ह्रास होता है, जिससे प्रभावित व्यक्ति में लगातार रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है, और पीड़ित एमिनिक, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सिकेल सेल एनिमिया के रोकथाम व जागरुकता को लेकर लगातार प्रयासरत है और 2047 तक इसके पूर्ण उन्मूलन होते प्रयासरत है. इस रोग को समुदाय में फैलने से रोकने के लिए जेनेटिक डिसऑर्डर एवं विवाह पूर्व विमर्श एवं जांच के दायरे एवं प्रभावी व्यक्तियों एवं स्थानों में जागरुकता को बढाने से सफलता पायी जा सकती है.







