जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा की उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू को अपग्रेड हुए चार साल गुजर गए लेकिन कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए एक भी शिक्षक की पदस्थापना नहीं गयी है. ऐसे में ग्रामीणों का आरोप है कि जादूगोड़ा के सरकारी स्कूलों में कैसे बच्चे अपना भविष्य बनाएंगे. इस पर स्कूल की प्राचार्य रीना कुमारी कहती है कि वर्ष 2023 में जादूगोड़ा मोड चौक स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर प्लस टू का दर्जा तो शिक्षा विभाग से मिल गयी लेकिन शिक्षकों की पदस्थापना आज तक नहीं की गयी. ऐसे में परेशानियों के बीच मध्य विद्यालय के शिक्षक ही 11वीं और 12वीं के बच्चों की कक्षा ले रहे है जो नाकाफी है. उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में 268 और 12वीं कक्षा में 138 छात्र -छात्राएं है. (नीचे भी पढ़ें)
यहां कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक नौ शिक्षकों के भरोसे 700 छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी है. शिक्षा विभाग को इस दिशा में पहल करनी चाहिए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके. इस बीच क्षेत्र के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से 11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की है अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है. बहरहाल, देखना यह है जिला शिक्षा अधीक्षक की नजरें कब इस विद्यालय पर पड़ती है. विधालय के शिक्षकों की भारी कमी झेल रही इस विधालय को कब तक नए शिक्षक मिलते है.







