रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सात दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें अबतक में कुल 32 बालक-बालिकाएं तीरंदाजी का गुर सीख रहें हैं. तीरंदाजी प्रशिक्षण के साथ- साथ प्रशिक्षुगण योगा, मेडिटेशन, विभिन्न प्रकार का एक्सरसाइज, डिफरेंट फिजिकल एक्टिविटी, आर्चरी स्कील, बो एसेम्बल, बो टि्युनिंग, आर्चरी 10 स्टेप, स्कोरिंग, आर्चरी कंपीटीशन रूल एवं अन्य मनोरंजन से संबंधित खेल कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य विश्वानाथ हांसदा एवं विद्यालय प्रशासन के सहयोग से विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तीरंदाजी सीखने का अवसर प्रदान किया गया है. तीरंदाजी समर कैंप को बेहतर ढंग से चलाने के लिए तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, चाईबासा के मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू, सहायक प्रशिक्षका जानो पुरती सिंकू, केन्द्रीय विद्यालय के कोच नवीन उरांव, सहायक प्रशिक्षिका शीतल जारिका, असीमा बानरा का सराहनीय सहयोग मिल रहा है.
चक्रधरपुर क्षेत्र के सभी प्रतिभागी एवं सभी विद्यालय के इच्छुक छात्र- छात्राएं तीरंदाजी समर कैंप में भाग ले सकते हैं. प्रशिक्षण शिड्युल सुबह 5:30 बजे से और शाम 3:30 बजे से प्रशिक्षण आरम्भ होती है.



